भोपाल
नगरीय विकास विभाग के 407 निकायों को पंजीयन एवं मुद्रांक शुल्क के अंतर्गत 99 करोड़ 79 लाख रूपये की राशि कोषालय से आहरण करने की अनुमति मिल गई है। यह अनुमति वित्त विभाग द्वारा प्रदान की गई है। नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने स्थानीय निकायों की वित्तीय दिक्कतों को देखते हुए वित्त विभाग के अधिकारियों से चर्चा की थी।
आयुक्त नगरीय विकास एवं आवास विभाग भरत यादव ने बताया कि आहरित की जाने वाली राशि से संबंधित निकाय बुनियादी सुविधाओं के साथ सभी आवश्यक कार्य कर सकेंगे। पंजीयन एवं मुद्रांक शुल्क के अंतर्गत 197 करोड़ 90 लाख रूपये की राशि निकायों के लिए आवंटित की गई है।

More Stories
प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा
प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार