रायपुर
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को छत्तीसगढ़ी सिनेमा से चार विभूतियों को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। इनमें निमार्ता व निर्देशक सतीश जैन को किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण सम्मान, प्रकाश अवस्थी को किशोर साहू सम्मान, दुष्यंत कुमार हरमुख को खुमानलाल साव सम्मान और डॉक्टर पीसी लाल यादव को लाला जगदलपुरी साहित्य सम्मान से नवाजा जाएगा। इन सभी विभूतियों को मुख्य अतिथि उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पुरस्कृत करेंगे।

More Stories
जहां गूंजता था लालातंक वहां लगी बाच चौपाल
जल गुणवत्ता निगरानी पर जल वाहिनियों का प्रशिक्षण सफल
महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्रेशन सस्ता, फैसले का स्वागत