बोर्ड से मान्यता प्राप्त 1755 मदरसे संचालित
भोपाल
मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड से संबंधित 4 सेवाओं को लोक सेवा गारंटी अधिनियम में अधिसूचित किया गया है। इन सेवाओं में मदरसा पंजीयन एवं मदरसा के लिये बोर्ड से मान्यता, मदरसा मान्यता का नवीनीकरण, मदरसा संचालन समिति का पंजीयन और मदरसा संचालन समिति का नवीनीकरण सेवा शामिल है।
प्रदेश में बोर्ड से मान्यता प्राप्त 1755 मदरसे संचालित हो रहे है। इनमें 6 हजार 155 शिक्षक कार्यरत है। इन मदरसों में 1 लाख 1 हजार 454 बच्चे अध्यनरत है। इनमें 52 हजार 12 बालक और 49 हजार 442 बालिकाएँ है। मदरसों में अध्यनरत बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तके और मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

More Stories
10वीं के बाद डिप्लोमा करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब मिलेगा 12वीं के बराबर दर्जा
जनगणना 2027 का नया प्लान: 1 कर्मचारी गिनेगा 800 लोग, खुद भी भर सकेंगे जानकारी
जनगणना 2027: अब हर घर को मिलेगा यूनिक नंबर, पहचान होगी पूरी तरह डिजिटल