जांजगीर-चांपा
शनिवार को ट्रक ने बाइक सवार 4 लोगों को टक्कर मार दी जिसमें 3 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई वहीं एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि हादसे में बाइक सवार दंपती, उसके बेटे और तीन साल की बेटी की मौत हो गई।
जानकारी अनुसार कोनारगढ निवासी रामकुमार कश्यप (47) बाइक में अपनी पत्नी शतरूपा बाई (42) पुत्र चंद्र प्रकाश कश्यप (19) और 3 साल की छोटी बच्ची नतनीन के साथ अपने गांव कोनारगढ से अपनी नतनीन के बर्थडे मानने के लिए ग्राम परसदा जा रहे थे। करीबन 12.30 बजे अरसमेटा मोड़ के पास पहुंचे हुए थे कि अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार ठोकर मारी जिससे बाइक में सवार सभी सड़क के किनारे दूर जा गिरे। वही ट्रक चालक मौके से वाहन को लेकर फरार हो गया। जिसे पुलिस ने बाद में पकड़ लिया है। मौके पर पिता, पुत्र और नतनीन की मृत्यु हो गई। वही मृतक की पत्नी शतरूपा बाई गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचार के लिए बिलासपुर सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। तीनो मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए पामगढ़ के अस्पताल में भेजा गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया है, इस सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और लोगों काफी देर तक समझाईश देते रहे जिसके बाद ग्रामीणजन माने और चक्काजाम समाप्त हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश भी ग्रामीणों को अपना समर्थन देने पहुँचे गए थे। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है और आरोपी ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया है।

More Stories
कार्टून समाज को जागरूक करने के साथ सोचने और आत्ममंथन के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
दुर्घटना के बाद राहत कार्य में देरी पर एनएचएआई ने एजेंसी पर लगाई 10 लाख की पेनाल्टी
छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी पहल, दुर्घटना और प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक सहायता