हेरात
अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 रही। इसके बाद 30 मिनट के अंदर यहां 3 आफ्टर शॉक भी आए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हेरात शहर से करीब 40 किमी की दूरी पर था। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, यहां अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है। वहीं करीब 78 लोग घायल हुए हैं।
हालांकि, तालिबान सरकार की तरफ से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है। अफगानिस्तान के समय के मुताबिक, भूकंप सुबह करीब 11 बजे आया। इसके बाद मीडिया रिपोट्र्स में कई बिल्डिंग्स के भी ढहने की जानकारी सामने आई है। इसकी वजह से मौत का आंकड़ा बढऩे की आशंका है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, अफगानिस्तान में आए आफ्टर शॉक्स की तीव्रता 5.5, 6.3 और 5.9 रही। इससे पहले अफगानिस्तान में 14 सितंबर को भी 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था।
मार्च में अफगानिस्तान में आए भूकंप में करीब 13 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें 300 लोग घायल हुए थे। अफगानिस्तान में आखिरी बड़ा भूकंपी जून 2022 में आया था। इसकी तीव्रता 6.1 रही थी। पक्तिका प्रान्त में आए भूकंप में करीब हजार लोगों की मौत हुई थी। वहीं 1500 लोग घायल हो गए थे।

More Stories
अमेरिका-चीन में 30 अरब डॉलर के सामान पर टैरिफ कटौती, ट्रेड काउंसिल बनाने पर सहमति
पाकिस्तान को उसी की ‘पालतू’ आतंकी नीति ने घेरा, GTI में पहली बार नंबर-1 पर पहुंचा
ईरान का 7 दिन में होर्मुज खोलने का ऑफर ट्रंप ने ठुकराया, बोले- तेहरान को नहीं मिलेगी राहत