विशाखापट्टनम
छत्तीसगढ़ के कोरबा से विशाखापट्टनम पहुंची कोरबा एक्सप्रेस (18517) ट्रेन की बोगियों में रविवार को अचानक से भीषण आग लग गई. यह ट्रेन कोरबा से तिरुमाला जा रही थी. जब ट्रेन स्टेशन पर रूकी तो इसी दौरान इसमें अचानक से आग लग गई. आग लगने की यह घटना स्टेशन के चौथे नंबर के प्लेटफॉर्म पर हुई.
इस दौरान तीन एसी बोगियां पूरी तरह जल गई हैं. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. आग लगने की यह घटना सुबह करीब 10 बजे हुई.
रेलवे अधिकारियों ने शुरू में पाया कि यह दुर्घटना B7 बोगी के शौचालय में शॉर्ट सर्किट के कारण हुई. नतीजतन, B7 बोगी पूरी तरह जल गई, जबकि B6 और M1 बोगियां आंशिक रूप से जल गईं हैं,. गनीमत यह रही कि घटना के समय ट्रेन में कोई यात्री नहीं था, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई. रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं.
सवारियां उतरकर जा चुकी थीं। इस वजह से जानी नुकसान होने से बच गया, लेकिन ट्रेन को काफी नुकसान पहुंचा। ट्रेन में अग्निकांड की जानकारी मिलते ही GRP, शहरी पुलिस और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारण तलाशने और जांच करने के आदेश जारी हो गए हैं। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
कोरबा एक्सप्रेस के B-7 कोच में आग लगी और यह आसपास की B5, M7 समेत चार बोगियों में भी फैल गई। बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण B-7 कोच के शौचालय में आग लगी और यह अन्य बोगियों तक जा फैली।
आग लगते ही स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। यात्री ट्रेन से नीचे उतर गये।
सूचना पर पहुंची दमकल की टीम कोरबा एक्सप्रेस में लगी आग पर काबू पाने में जुट गई। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

More Stories
अमेरिका में तेल संकट गहराया, 1982 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रणनीतिक भंडार
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में 140% सैलरी बढ़ने का दावा क्यों? समझें पूरा गणित
RSS को हिंदुत्व की बढ़ती धमक का श्रेय, विजयादशमी उत्सव में बोले संजय गुप्त