नई दिल्ली.
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2023 के 27वें मुकाबले में खूब रन बरसे। धर्मशाला में खेले गए इस मैच में कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त हो गए। वनडे विश्व कप इतिहास का सर्वाधिक रनों का मैच बन गया। इसमें ऑस्ट्रेलिया ने 5 रन से जीत दर्ज की। इस रोमांचक मुकाबले में 771 रन बने। साथ ही 32 छक्के और 65 चौके बल्लेबाजों के बल्ले के निकले। इससे पहले इसी विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दिल्ली में हुए मैच में 754 रन बने थे।
यह वनडे इतिहास में चौथा सर्वोच्च स्कोर वाला मुकाबला रहा। इस लिस्ट में पहले पायदान पर 2006 दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच है। जिसमें कुल 872 रन बने थे। विश्व कप के एक मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया का मैच दूसरे स्थान पर है। सबसे ऊपर इंग्लैंड बना अफगानिस्तान विश्व कप 2019 का मैच है। जिसमें बल्लेबाजों ने 33 छक्के लगाए थे।
किस टीम ने लगाए कितने चौके-छक्के
इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टीम ने 20 छक्के और 32 चौके जड़े। न्यूजीलैंड टीम ने 12 सिक्सर और 33 चौके लगाए। कंगारू की ओर से ट्रैविस हेड ने (109 रन) ने शतक जड़ा। वहीं, कीवी टीम ने रचिन रवींद्र ने (116 रन) बनाए। इस मैच में कुल तीन अर्धशतक लगे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एक और न्यूजीलैंड की तरफ से दो हाफ सेंचुरी लगी। विश्व कप के रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 5 रन से हरा दिया। कंगारू की यह लगातार चौथी जीत है। वहीं, कीवी की छह मैचों में यह दूसरी हार है। धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को 389 रनों का टारगेट मिला, लेकिन टीम 382/9 रन ही बना सकी। मैच के आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 19 रनों की जरूरत थी। जेम्स नीशम और ट्रेंट बोल्ड क्रीज पर थे। गेंद मिचेल स्टार्क के हाथ में थी। स्टार्क की पहली बॉल पर बोल्ट ने एक रन बनाया। इसके बाद दूसरी गेंद पर मिचेल ने 5 रन (चार+वाइड) दिए। अब कीवी को पांच गेंदों में 13 रन की जरूरत थी। अगली तीन गेदों पर नीशम 4 रन बनाने में सफल रहे। न्यूजीलैंड को जीत के लिए दो गेदों पर 7 रन चाहुए थे। नीशम ने शॉट मारा, लेकिन दूसरा रन लेने की कोशिश में रन आउट हो गए। आखिरी गेंद में लॉकी फर्ग्यूसन एक भी रन बनाने में असफल रहे। नीशम ने 39 गेंदों पर 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 58 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए रचिन ने सर्वाधिक 116 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा डेरिल मिशेल ने 54 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जम्पा ने 3 विकेट लिए। पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को दो-दो सफलता मिली।

More Stories
CSK VS LSG : प्लेऑफ की उम्मीदें बचाने उतरेगी Chennai Super Kings
ipl पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर:GT की धमाकेदार जीत से RR टॉप-4 से बाहर
IPL 2026 का असर: रायपुर में होटल किराए दोगुने, हवाई सफर भी हुआ महंगा