शहडोल
शहडोल के एक स्कूल के सेप्टिक टैंक में गिरी 3 वर्षीय मासूम की मौत हो गई है। घटना के बाद आक्रोशित परिजन व स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना है कि लापरवाही की वजह से टैंक कई महीनो से खुला पड़ा था, उसमें कई मवेशियों की भी मौत हुई है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत सरपंच सचिव से की थी, लेकिन उसे बंद नहीं करवाया गया।
पुलिस पहुंची मौके पर
बता दें कि चौकी अंतर्गत मझौली गांव की रहने वाली काजल गुप्ता पिता सीताराम गुप्ता (3) वर्ष घर के समीप खेल रही थी। तभी घर के बगल में मझौली शासकीय विद्यालय के खुले सेप्टिक टैंक में वह खेलते खेलते जा गिरी। काफी देर तक जब उसका पता नहीं लगा तो परिजन ने उसकी तलाश की, जिसका शव टैंक में मिला है। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।
लोगों को दी गई समझाइश
उक्त घटना से परिजन सहित ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने सकरा गांव में जाम लगा दिया है। यह मार्ग गिरवा से केशवाही पहुंचने के लिए मुख्य मार्ग है। चौकी प्रभारी आशीष झारिया ने जानकारी देते हुए बताया है कि घटना की जानकारी लगते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा है। लोगों को समझाइश दी जा रही है।

More Stories
उन्नत खेती व पशुपालन से बढ़ायेंगे किसानों की आमदनी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर में 5 ब्लैक स्पॉट खत्म, लेकिन 5 नए बने हादसों के हॉटस्पॉट; रालामंडल चौराहा सबसे खतरनाक
ICMR Report: कोरोना के बाद बदली लोगों की लाइफस्टाइल, नींद की गोलियों की बिक्री में बड़ा उछाल