भोपाल
26वीं राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस कॉन्फ्रेंस 24 और 25 अगस्त को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर इंदौर में होगी। कॉन्फ्रेंस प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से की जा रही है।
कॉन्फ्रेंस डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में सहभागिता, नवाचार और बेस्ट प्रेक्टिसेस के एडाप्शन के लिये एक महत्वपूर्ण फोरम है। कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ 24 अगस्त को सुबह 10 बजे और समापन 25 अगस्त को अपरान्ह 3 बजे होगा। कॉन्फ्रेंस में केन्द्र और सरकार के अधिकारीगण के साथ मध्यप्रदेश शासन और अन्य राज्य सरकारों के विषय-विशेषज्ञ, औद्योगिक जगत के प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों के साथ लगभग एक हजार गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे।

More Stories
विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने को सरकार है संकल्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के अंतर्गत 10 मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की गई स्कूटी
प्रमुख सचिव जेल विभाग मुकेश चन्द गुप्ता ने किया सर्किल जेल रतलाम का आकस्मिक निरीक्षण