अयोध्या
अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। रोजाना हजारों की संख्या में रामभक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसी बीच ना सिर्फ हिंदू बल्कि मुस्लिम समुदाय के लोग भी अयोध्या पहुंचे। 250 मुस्लिम रामभक्तों ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए।
लखनऊ से पहुंचा मुस्लिम भक्तों का झुंड
25 जनवरी 2024 को यूपी के लखनऊ से सैकड़ों मुस्लिम रामभक्तों का झुंड अयोध्या के लिए रवाना हुआ। ऐसे में 30 जनवरी को करीब 250 लोग राम मंदिर पहुंचे। एक न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, दर्शन करने आए मुस्लिम समाज के ये लोग भगवान राम को अपना पूर्वज मानते हैं।
अब तक इतने लोग पहुंच चुके हैं अयोध्या
आपको बता दें कि 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। 23 जनवरी से राम मंदिर आम जनता के लिए खोल दिया गया था। 23 जनवरी से 29 जनवरी तक लगभग 20 लाख लोगों ने रामलला के दर्शन किए। भक्तों की बढ़ती भीड़ को मद्देनजर रखते हुए मंदिर ने दर्शन के समय एक घंटा बढ़ा दिया है। इतना ही नहीं, 22 जनवरी से 29 जनवरी तक करीब 5 करोड़ 60 लाख से ज्यादा धनराशि लोगों ने दान किया है।

More Stories
ट्रेन में स्पीकर पर गाना बजाना पड़ेगा भारी, रेलवे ने दी जेल और जुर्माने की चेतावनी
भारत-जापान की साझेदारी से अंतरिक्ष का कचरा होगा साफ, पुराने सैटेलाइट का मलबा हटाने की तैयारी
राजकोट में अहीर समाज का शाही गरबा, 1300 करोड़ के सोने के गहनों ने खींचा ध्यान