चंड़ीगढ़
सोशल मीडिया पर 2 युवकों द्वारा पैसे उड़ाने का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने भी इसका संज्ञान लिया और मामले में अंजान शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है।
वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पैसे उड़ाने वाले शख्स किसी फिल्म के एक सीन को रिक्रेट कर रहे थे। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा गया है कि एक कार की डिक्की में दो युवक कथित तौर पर सड़क पर पैसे उड़ाते जा रहे है। 15 सेकेंड के इस वीडियो में एक युवक गाड़ी चला रहा है वहीं दूसरी तरफ एक युवक गाड़ी की डिग्गी में बैठा हुआ है और वहां से पैसे लुटा रहा है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि युवक द्वारा उड़ा रहे पैसे असली थे वे नकली नोट थे। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने इसे लेकर अपनी जांच भी शुरू कर दी है।

More Stories
SIPRI रिपोर्ट में खुलासा, ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान की परमाणु रणनीति पर सवाल
भारत-फ्रांस साझेदारी मजबूत, पीएम मोदी ने ‘भारत इनोवेट्स’ लॉन्च को बताया नवाचार का नया मंच
15-मिनट सिटी: भारत में बदलता शहरी जीवन, जहां घर के पास ही मिल रही हर सुविधा