ओटावा
कनाडा से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। एक विमान दुर्घटना में दो भारतीय ट्रेनी पायलटों की मौत हो गई है। पायलट अभय गडरू और यश विजय रामुगड़े मुंबई के रहने वाले थे। कनाडा के पुलिस अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है। इस दुर्घटना में कुल तीन लोगों की जान गई है।
उन्होंने कहा कि दो इंजन वाला हल्का विमान पाइपर पीए-34 सेनेका चिलिवैक शहर में एक मोटल के पीछे पेड़ों और झाड़ियों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में भारतीय नागरिकों के अलावा एक अन्य पायलट की भी मौत हो गई।

More Stories
कतर के LNG प्लांट में मौत का धमाका: 13 की दर्दनाक मौत, भारत-पाकिस्तान के नागरिक भी हादसे का शिकार
ब्रिटेन के PM कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, लेबर पार्टी की कमान भी छोड़ेंगे; बोले- देश मेरे लिए पहले
चीन का बड़ा एक्शन! लॉकहीड मार्टिन समेत 46 अमेरिकी कंपनियों पर सरकारी खरीद में लगाया प्रतिबंध