रायपुर
राज्य सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के डीएसपी को एएसपी / उप सेनानी के पद पर पदोन्नत किया है। 1 जनवरी 2023 की स्थिति में पदोन्नति समिति की बैठक 8 अगस्त को हुई थी। छानबीन समिति की अनुशंसा के आधार पर 19 डीएसपी को एएसपी के पद पर पदोन्नति दी गई है। उक्त आदेश गृह (पुलिस) विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से जारी हुआ।
पदोन्न हुए पुलिस अधिकारियों में संतोष बोरकर, बन्तलू राम भगत, रूपेश कुमार डाण्डे, अभिषेक सिंह, शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, अभिषेक कुमार झा, राकेश कुमार कुरे, अशोक वाडेगांवकर, असद खान, प्रमोद कुमार गुप्ता, कामता सिंह दीवान, अरुण गजपाल, संदीप मित्तल, पुष्पेन्द्र बघेल, अनुज कुमार, कुमारी नेहा वर्मा, अमोलक सिंह जिल्लो तथा श्रीमती ममता देवांगन शामिल है। उपरोक्तानुसार नियुक्त अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक / उपसेनानी या समतुल्य रैंक के पद की हिदायत से यथावत अपने वर्तमान कार्य स्थल पर रहेंगे। पदस्थापना आदेश पृथक से जारी किये जायेंगे।

More Stories
Udanti Sitanadi Tiger Reserve में अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, वन विभाग ने 22 लोगों को किया गिरफ्तार
Malhar में 2000 साल पुराना ताम्रपत्र मिला, इतिहास की अनमोल धरोहर उजागर
प्रतिभा, पारदर्शिता और अवसर से ही बनेगा भारत वैश्विक खेल शक्ति, मजबूत खेल व्यवस्था से ही ओलंपिक में सफलता संभव : अरुण साव