जगदलपुर.
जगदलपुर शहर के निर्मल स्कूल की एक छात्रा ने सीएसईबी की 12वीं परीक्षा में सिर्फ तीन अंक कम आने पर अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के द्वारा उठाये गए कदम से परिवार के लोग सदमे में आ गए। वहीं घटना की जानकारी लगते ही बोधघाट पुलिस भी मौके पर आ पहुंची। छात्रा के शव को पीएम के लिए ले जाया गया है।
बता दें कि शहर के निर्मल स्कूल में पढ़ने वाली हर्षिता सोनी 12वीं कक्षा में कामर्स की छात्रा थी। सोमवार की सुबह जब रिजल्ट घोषित किया गया तो हर्षिता ने भी अपना रिजल्ट देखा, जहां उसकी उम्मीद से तीन अंक कम आए। 3 अंक कम आने पर वह दुखी हो गई। परिजनों ने बताया कि नंबर कम आने की वजह से बेटी परेशान हो गई। फिर अपने कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जहां शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाला: 7 आरोपियों को कोर्ट से सशर्त अग्रिम जमानत
छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, यातायात नियम तोड़ने पर 62 वाहन चालकों के चालान
राजस्व सुधारों की नई इबारत लिखता छत्तीसगढ़: ‘ऑटो म्यूटेशन’ और ‘ऑटो डायवर्सन’ से जमीन संबंधी सेवाओं में ऐतिहासिक बदलाव