रायपुर.
छत्तीसगढ़ की नई विष्णुदेव सरकार में प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर और प्रमोशन का सिलसिला बरकरार है। राज्य सरकार ने नये साल के पहले ही दिन वर्ष 1999 बैच के आईएएस ऑफिसर सोनमणि बोरा समेत साल 2011 बैच के 11 ऑफिसर्स को प्रोफार्मा पदोन्नति दी है। इस लेकर छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आदेश जारी कर दिया है।
राज्य सरकार ने 25 साल की सेवा अवधि पूरा करने वाले बोरा को पे मैट्रिक लेवल 15 में पद्दोनत दी है। दूसरी ओर साल 2011 बैच के 10 आईएएस ऑफिसर्स को पे मैट्रिक लेवल 13 पर प्रमोशन दिया है।

More Stories
रायपुर : छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू- मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक
माननीय उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जोहार जगन्नाथ कार्यक्रम का किया पोस्टर विमोचन, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना