भोपाल
श्वेतांबर जैन खरतरगच्छ संघ के सहस्त्राब्दि वर्ष समारोह पर भारत सरकार स्मृति स्वरूप 1000 रूपये का सिक्का जारी करेगी। यह जानकारी सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम और विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने दी है। मंत्री सखलेचा ने भारत सरकार के संस्कृति, पर्यटन मंत्री को प्रस्ताव भेजा था। भारत सरकार के वित्त राज्य मंत्री पकंज चौधरी ने संस्कृति और पर्यटन मंत्री का संदर्भ देते हुए एमएसएमई मंत्री सखलेचा को 8 अगस्त को लिखे पत्र में उनके प्रस्ताव पर 1000 रूपये का स्मारक सिक्का जारी करने पर सहमति का उल्लेख किया है। पत्र में यह भी कहा गया है कि प्रतिभूति मुद्रा निर्माण निगम को खरतरगच्छ सहस्त्राब्दि महोत्सव समिति के साथ डिजाइन आदि के संबंध में समन्वय करने के निर्देश दिए गए हैं।

More Stories
सामुदायिक सुरक्षा शिविरों में पुलिस अब सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार एवं कौशल विकास की भी बना रही है मजबूत आधारशिला
धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना से जशपुर के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
अब तक 1 लाख 82 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश