कैम्पियन स्कूल, भोपाल के रोलर स्केटर्स छात्रों ने हाल ही में जयपुर, राजस्थान के एस.आर.एन. पब्लिक स्कूल के स्केटिंग रिंक में सीबीएसई द्वारा आयोजित सीबीएसई वेस्ट जोन रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, दो रजत एवं तीन कांस्य पदक सहित कुल छह पदकों पर अपना कब्जा जमाया।कैम्पियन के स्केटर्स अबान फारूकी ने 1 स्वर्ण एवं 1 रजत, दिव्यांश लगलवार ने 2 रजत, कशवी शर्मा ने 1 कांस्य तथा अन्विता सिंह ने 1 कांस्य पदक हासिल किया। इन सभी स्केटर्स ने कैम्पियन स्कूल के शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं कोच श्री संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में स्केटिंग रिंक में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है। इन सभी स्केटर्स ने बालक एवं बालिका वर्ग की विभिन्न आयु श्रेणियों में रेस एवं रोड रेस, क्वाड्स एवं इनलाइन कैटेगरी में स्कूल का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन-दीव के सीबीएसई विद्यालयों के लगभग 1200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अबान फारूकी एवं दिव्यांश लगलवार को सीबीएसई की नेशनल रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता आगामी अक्टूबर माह में बेलगाम, कर्नाटक में आयोजित की जाएगी।प्राचार्य फादर अमृतलाल टोप्पो एस.जे., उप-प्राचार्य फादर फेबियनुस एस.जे. एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के एचओडी श्री जॉन्सी कोशी ने कोच श्री संजय मिश्रा एवं सभी विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता में पदक जीतने पर हार्दिक बधाइयाँ दीं।फादर अमृतलाल टोप्पो एस.जे.
प्राचार्य
कैम्पियन स्कूल, अरेरा कॉलोनी, भोपाल

More Stories
गॉल टेस्ट जीतकर भी WTC में 5वें नंबर पर भारत, फाइनल की राह में अब गलती की गुंजाइश नहीं
पाकिस्तानी बल्लेबाज के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 43 साल बाद पहली बार हुआ ऐसा; ओली रॉबिन्सन ने ढहाई टीम की पारी
भारत से हार के बाद श्रीलंका को ट्रिपल झटका, दूसरे टेस्ट से 2 स्टार खिलाड़ी बाहर; तीसरे पर सस्पेंस