मैक्सिको
मैक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया में एक बाइक शो के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस गोलीबारी में 10 रोड रेसर की मौत हो गई है, जबकि 9 लोग इस गोलीबारी में घायल हो गए हैं। बाजा कैलिफोर्निया स्टेट अटॉर्नी जनरल ऑफिस की ओर से इस गोलीबारी की जानकारी दी गई है। यह हमला ऑल टेरेन कार रेसिंग शो के दौरान इंसेनाडा शहर के सैन विसेंट इलाके में हुआ था।
रिपोर्ट के अनुसार 911 कॉल में जो शिकायत दर्ज कराई गई थी उमसे कहा गया था कि ग्रे रंग की कार से एक लंबी गन बाहर निकली और यहां के प्रतिभागियों पर गोली बरसाने लगी, यह घटना दोपहर 2.18 बजे की है।
म्युनिसिपल और स्टेट पुलिस, द मरीन, फायर डिपार्टमेंट और मेक्सिन रेड क्रॉस घटना के बाद मौके पर पहुंची। मेयर अर्माडो आयला रोबल्स ने बताया कि अटॉर्नी जनरल रिकार्डो इवान कार्पियो सैंचेज कमिशन का स्पेशल ग्रुप इस गोलीबारी की जांच कर रहा है।
हालांकि अभी तक इस गोलीबारी में मारे गए लोगों की पहचान नहीं बताई गई है। मेक्सिको रेड क्रॉस ने घायलों को नॉर्दर्न बाजा कैलिफिर्निया में घायलों को भर्ती कराया।

More Stories
रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार
नॉर्थ कोरिया पर साउथ कोरिया की कोर्ट का बड़ा फैसला, 32 मिलियन डॉलर का जुर्माना
मक्का के पास हूती ड्रोन इंटरसेप्ट, सऊदी के कई शहरों में हाई अलर्ट