नई दिल्ली
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने संसद में पीएम नरेंद्र मोदी की स्पीच का जिक्र करते हुए अपने अपमान का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने मेरा अपमान किया है। उन्होंने कहा कि मेरे नाम में गांधी क्यों है, नेहरू क्यों नहीं है। यह मेरा अपमान है। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री खुद को बहुत ताकतवर समझते हैं और उन्हें लगता है कि सब उनसे डर जाएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि मैंने जो भी कहा था, सच कहा था और इसीलिए मेरे मन में डर नहीं था। कांग्रेस नेता ने कहा कि मेरे अपमान से कुछ नहीं होगा। सच तो सामने आ ही जाएगा।
राहुल गांधी ने कहा, 'मेरा चेहरा देखिए और जब वे बोलते हैं तो उन्हें देखिए। देखिए बोलते हुए उन्होंने कितनी बार पानी पिया था। पानी पीते हुए भी उनके हाथ कांप रहे थे। प्रधानमंत्री को लगता है कि सब उनसे डर जाएंगे।' कांग्रेस लीडर ने कहा कि मेरे भाषण के एक हिस्से को हटा दिया गया, लेकिन प्रधानमंत्री के शब्द नहीं हटाए गए। प्रधानमंत्री को सच का सामना करना होगा और इस बार सच उनके साथ नहीं है। प्रधानमंत्री को लगता है कि वह बहुत ताकतवर हैं। अपनी तरफ से पीएम पर हमला बोलने को अपमान करार दिए जाने पर भी राहुल गांधी ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैंने किसी को अपशब्द नहीं कहे, लेकिन मुझे कहे गए।
वायनाड में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पीएम को लगता है कि सब उनसे डर जाएंगे। लेकिन उन्हें शायद पता नहीं है कि वे आखिरी शख्स होंगे, जिनसे मुझे कोई डर होगा। इस बीच संसद की कार्यवाही के दौरान असंसदीय शब्दों के इस्तेमाल पर मिले नोटिस का कांग्रेस की ओर से जवाब दिया गया है। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी के भाषण में कुछ भी गलत नहीं था। लोकसभा सचिवालय के नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह बात कही। खड़गे ने कहा, 'राहुल गांधी ने संसद में जो कहा है, वह पहले से ही पब्लिक डोमेन में है। इसलिए कुछ भी असंसदीय नहीं है। इसलिए वह अपने हिसाब से जवाब देंगे।'

More Stories
Modi Cabinet Reshuffle: मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, वैष्णव का प्रमोशन और गडकरी के विभाग में बदलाव की अटकलें
Rahul Gandhi Indore Visit: अब 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी, बारिश के चलते बदली कार्यक्रम की तारीख
राहुल गांधी पर अड़ी कांग्रेस, विजय के PM दावे से बढ़ी गठबंधन में तकरार