नीम, आँवला और कचनार के पौधे रोपे
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में नीम, आंवला और कचनार के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ सर्वसुशील यादव, सौभाग्य चौबे, कुलदीप गुर्जर, नवनीत सोनी और बालिका खुशी ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। पौध-रोपण में इनके परिचित और परिजन सर्वसुकांश यादव, संदीप राठौर, उत्कर्ष तिवारी, धीरज सोनी, योगेन्द्र सोनी, दुर्गेश सोनी, सुमेघा सोनी और कांता यादव भी शामिल हुई। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री चौहान प्रदेशवासियों को अपने जन्म-दिवस, विवाह वर्षगाँठ और जीवन के अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर पौधे लगाने के लिए निरंतर प्रेरित करते हैं।

More Stories
मैहर जाने वाले श्रद्धालु ध्यान दें! चंद्रग्रहण के कारण 3 मार्च को बंद रहेंगे माँ शारदा के पट, जानें कब खुलेंगे गर्भगृह के द्वार
MP की सड़कों पर टोल का ‘बड़ा खेल’, आदेश से पहले ही वसूले करोड़ों, PWD मंत्री ने दी सफाई
MP में मत्स्यपालकों के अच्छे दिन आएंगे, सरकार ला रही है नई मत्स्य नीति, किसान कल्याण वर्ष में हर अंचल में होगी कैबिनेट बैठक