सीहोर
जिलेमेंस्वतंत्रतादिवस समारोह पूर्ण गरिमाऔरहर्षोल्लास के साथ मनायाजाएगा। जिले में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोहपुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित किया जाएगा।कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह एवं एसपी श्री मयंक अवस्थी ने पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित होने वालेमुख्य समारोह की तैयारियों एवं समारोह स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान ध्वजारोहण से लेकर परेड की सलामी तक तथा परेड निरीक्षण का पूर्वाभ्यास किया गया।
कलेक्टर श्री सिंह एवं एसपी श्री अवस्थी ने परेड की फाइनल रिहर्सल देखी। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त को प्रातः 9 बजे आयोजित होगा। रिहर्सल के पश्चात कलेक्टर श्री सिंह ने सभी अधिकारियों को बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सहायक कलेक्टर श्री अर्पित गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री वृन्दावन सिंह, संयुक्त कलेक्टर सुश्री वंदना राजपूत सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
कसित भारत @2047 एवं आयुष्मान भारत सहित केंद्र सरकार की योजनाओं पर केंद्रित “वार्तालाप” कार्यक्रम 6 अगस्त को
व्यवस्थित ग्रामीण विकास और जनकल्याण कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पंचायतों को सशक्त बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जबलपुर हाईकोर्ट में मीनाक्षी नटराजन की याचिका मंजूर, राज्य सरकार, चुनाव आयोग और तीन राज्यसभा सांसदों को नोटिस