पाकिस्तान
पाकिस्तान ने आगामी एशिया कप 2023 के शुरू होने से कुछ दिन पहले ही अपने स्क्वॉड में बदलाव किया है। अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में पाकिस्तान की टीम 4 बदलाव के साथ खेलने उतरी थी। इस मैच में बल्लेबाज सऊद शकील को मौका मिला था और बाद में पाकिस्तान ने एशिया कप स्क्वॉड में भी सऊद शकील को शामिल कर लिया है। सऊद शकील को तैय्यब ताहिर की जगह चुना गया है। तैय्यब का नाम अब ट्रेवलिंग रिजर्व में डाल दिया गया है।
सऊद शकील अफगानिस्तान के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के लिए शुरुआती 17 सदस्यीय स्क्वॉड का हिस्सा नहीं थे, उन्हें 18वें खिलाड़ी के रूप में जगह मिली। ताहिर स्क्वॉड का हिस्सा थे लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। वह एशिया कप में रिजर्व प्लेयर के रूप में टीम के साथ यात्रा करेंगे।
सऊद शकील ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे स्क्वॉड में वापसी की थी लेकिन वह तीसरे मैच में सिर्फ नौ रन ही बना सके और रन आउट हो गए। पाकिस्तान एशिया कप में अपना पहला मैच नेपाल के खिलाफ 30 अगस्त को खेलेगा। बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान की टीम 27 अगस्त को मुल्तान में पहुंचेगी। इमाम उल हक और नसीम शाह सोमवार को टीम से जुड़ेंगे।
पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, सऊद शकील, तैय्यब ताहिर (ट्रैवलिंग रिजर्व)।

More Stories
RCB vs GT मैच आज, चिन्नास्वामी में रोमांचक भिड़ंत की उम्मीद
MI vs CSK: संजू सैमसन का तूफान, 10 चौके, 6 छक्के और 101 रन, वानखेड़े में बनाया यूनिक रिकॉर्ड
संजू की शानदार शतक और अकील का ‘चौका’, CSK की सबसे बड़ी जीत