नई दिल्ली
चंद्रयान 3 की सफलता के बाद इसरो अब अपने सूर्य मिशन की ओर चल पड़ा है। इसरो के चीफ एस सोमनाथ ने शनिवार को बताया कि भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य-एल1 पूरी तरह से तैयार है और इसे सितंबर माह के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा। इसरो चीफ ने बताया कि आदित्य एल1 सैटेलाइट तैयार है, यह श्रीहरिकोटा पहुंच गई है, इसे पीएसएलवी से जोड़ दिया गया है। इसरो और देश का अगला लक्ष्य इसे लॉन्च करना है। लॉन्च सितंबर माह के पहले हफ्ते में होगा। दो दिन के भीतर तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा।
लॉन्च के बाद यह इलिप्टिकल ऑर्बिट में जाएगा, इसके बाद यह एल1 प्वाइंट का सफर तय करेगा जोकि तकरीबन 120 दिन का होगा। गौर करने वाली बात है कि सूर्य की स्टडी के लिए भारत का यह पहला स्पेस मिशन है। आदित्य एल 1 नाम सूर्य की कोर पर रखा गया है, जिसका लक्ष्य सूरज के बर्ताव का परीक्षण करना है। बता दें कि सूरज धरती से तकरीबन 1.5 मिलियन किलोमीटर दूर है।
इसरो का आदित्य एल1 सूरज के अवलोकन के लिए तैयार किया गया है। यह देश का पहला स्पेसक्राफ्ट है जो सोलर मिशन के लिए तैयार किया गया है। इस मिशन का लक्ष्य सूरज के फोटोस्पेयर, क्रोमोस्फेयर और बाहरी कक्षा का अवलोकन करना है। इसे भी पढ़ें- चंद्रयान 3 को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्या का बड़ा बयान, बोले- पीएम ने वैज्ञानिकों का घोर अपमान कियाइसे भी पढ़ें- चंद्रयान 3 को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्या का बड़ा बयान, बोले- पीएम ने वैज्ञानिकों का घोर अपमान किया यह अपने साथ सात पेलोड को लेकर जाएगा जोकि अवलोकन में अहम भूमिका निभाएगा। इसरो के अधिकारी ने बताया कि मुमकिन है कि इस मिशन को 2 सितंबर को शुरू किया जाए। हालांकि अभी इसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।

More Stories
संकट में भारत का बड़ा कदम, मालदीव को 30 अरब रुपये की मदद प्रदान की मुइज्जु सरकार ने
भारत समेत कई देशों में इंटरनेट पर बड़ा खतरा, क्या तारों पर अटैक करेगा ईरान? रिपोर्ट से मचा हड़कंप
₹10,000 तक हो सकती है पेंशन, सरकार कर रही है विचार, इन लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा