भोपाल। राजधानी में महिला थाना पुलिस ने एएसआई की बेटी को दहेज में पांच लाख रुपए और कार की मांग करने वाले पति और सास-ससुर पर दहेज प्रताडऩा का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों को नोटिस देने की तैयारी कर रही है। महिला थाना पुलिस के मुताबिक अनुराधा बकोरिया पति प्रशांत बकोरिया (26) पुलिस कॉलोनी, संजीव नगर में रहती हैं। उनकी शादी 2022 में मेडिकल स्टोर का संचालन करने वाले प्रशांत बकोरिया से हुई थी। शादी के बाद से पति प्रशांत, सास रेखा और ससुर कैलाशचंद्र बकोरिया दहेज में पांच लाख रुपए और कार की मांग कर रहे थे। आरोप है कि डिमांड पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट कर प्रताडि़त करते हुए कुछ दिन पहले आरोपियों ने उसे घर से भगा दिया था। उसके बाद से वह अपने मायके में रह रही थी। मायके पक्ष ने आरोपियों को समझाइश देते हुए सुलह का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कोई बात नहीं मानी। परेशान होकर पीडि़ता ने थाना पुलिस को लिखित में शिकायत कर दी।। आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

More Stories
भोपाल एम्स में मरीजों को अब AI देगा रास्ता, देश का पहला अस्पताल बनकर रोजाना 10‑12 हजार लोगों को फायदा
मध्य प्रदेश में 4 दिन का मौसम अलर्ट: भोपाल‑जबलपुर में हल्की बारिश, रीवा समेत 5 जिलों में भी बारिश के आसार
भोपाल में 120+ उम्र के 125 वोटर्स, ‘SIR’ में 3.80 लाख नाम हटाए; मंत्री सारंग‑गौर की विधानसभा में सबसे ज्यादा बदलाव