बैतूल
बैतूल के घोड़ाडोंगरी तहसील के चिखलीमाल गांव में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे घोड़ाडोंगरी तहसीलदार अशोक कुमार डेहरिया ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान तहसीलदार ने 16 लोगों का अतिक्रमण हटाया। जमीन पर अतिक्रमण कर खेती किए जाने के मामलों में जेसीबी के माध्यम से फसल हटाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया।
घोड़ाडोंगरी तहसीलदार अशोक कुमार डेहरिया ने बताया कि चिखली माल गांव में पुलिस एवं राजस्व विभाग के चौपाल का आयोजन किया गया था। इस दौरान 20 लोगों द्वारा अतिक्रमण किए जाने की शिकायत मिली थी। इस पर कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस के निर्देशन एवं अपर कलेक्टर श्यामेन्द्र जैसवाल एवं एसडीएम अनिल सोनी के मार्गदर्शन में
आज मौके पर पहुंचकर 16 लोगों का अतिक्रमण हटाया गया। इसमें कोटवार की सेवा भूमि पर भी अतिक्रमण किया गया था। उसे भी हटाया गया। इस दौरान करीब 2 करोड़ 2 लाख 28 हजार रुपए की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस दौरान एसडीएम अनिल सोनी एवं पुलिस बल उपस्थित रहा।

More Stories
जबलपुर के बरगी बांध में मछली उत्पादन से होगी लाखों की कमाई, सरकार दे रही केज फार्मिंग पर सब्सिडी
सिंहस्थ 2028 में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के भोजन की तैयारी, रोज चाहिए 13 हजार टन सब्जी
MP में अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों पर चलेगा विशेष अभियान, पदोन्नति से खाली पदों पर मिलेगी नौकरी