रायपुर
छत्तीसगढ़ में आज से मानसूनी एक्टिविटी बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर समेत उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों मे बारिश हो सकती है। प्रदेश में इन दिनों मानसून की गतिविधियों में बदलाव देखने को मिल रहा है।
मंगलवार को रामानुजगंज में भारी बारिश हुई है। जशपुर, बलरामपुर, सरगुजा, कोरिया, सुरजपुर, पेण्ड्रा, कोरबा और रायगढ़ जिले में आज भी बारिश के आसार हैं। इधर दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
प्रदेश में बीते 24 घंटों में कहां हुई बारिश
रामानुजगंज – 7 सेंटीमीटर, कुसमी -6 सेंटीमीटर, ओडगी, महासमुंद -3 सेंटीमीटर, अंबिकापुर, राजपुर, दरभा प्रतापपुर -2 सेंटीमीटर, तिल्दा, जगदलपुर, लाभांडी, बलौदा बाजार, लोरमी, कुआर्कोडा -1 सेंटीमीटर और कुछ जगहों पर इससे कम बारिश दर्ज की गई है।
इन जिलों में कैसा रहेगा,मौसम का मिजाज
रायपुर – मंगलवार को रायपुर में गर्मी और उमस का माहौल रहा लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक आज जहां बादल छाए रहेंगे और शाम या रता में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
कोरबा– कोरबा जिले और यहां के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही – बारिश की गतिविधियां कम होने की वजह से उमस का माहौल रहा लेकिन आज यहां भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
जशपुर- जशपुर जिले में मंगलवार को भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई थी, आज ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

More Stories
Chhattisgarh Pharma Industrial Policy 2024-30: फार्मा निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़, 18 महीने में ₹992 करोड़ के प्रस्ताव
नारायणपुर से शुरू हुई बस्तर तिरंगा यात्रा, विजय शर्मा-केदार कश्यप ने बाइक से किया नेतृत्व
बिलासपुर में रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर बड़ा एक्शन, तारबाहर TI रविंद्र अनंत लाइन अटैच