छिंदवाड़ा
प्रेस क्लब छिंदवाड़ा के अध्यक्ष सचिन पांडे की अध्यक्षता में कार्यकारणी की आवश्यक बैठक शनिवार को हुई। बैठक में प्रेस क्लब के आगामी कार्यक्रम पर चर्चा की गई। तय किया गया कि प्रेस से मिलिए कार्यक्रम का शुभारंभ जल्द किया जाएगा और साथ ही वरिष्ठ पत्रकारों के मार्गदर्शन में नए साथियों के लिए कार्यशाला आयोजित की जाए। पत्रकारों के लिए अंतरजिला टूर इसी माह से शुरू किया जाएगा।
साथ ही प्रबंध करणी के सदस्य सर्व श्री सुधीर दुबे, रत्नेश जैन, गुनेंद्र दुबे, महेश चांडक, राकेश प्रजापति व सभी सदस्यों की सहमति से प्रेस क्लब के 30 सदस्यीय सूची को फाइनल किया गया, जो सभी के लिए उपलब्ध करवाई जा रही है। प्रेस क्लब कार्यकारणी की मीटिंग में अध्यक्ष सचिन पांडे, सचिव गिरीश लालवानी, उपाध्यक्ष शक्ति दुबे-नीरज चौहान, कोषाध्यक्ष पवन शर्मा, सहसचिव सावन पाल- आफाक हुसैन उपस्थित थे।

More Stories
Datia Assembly By Election 2026: दतिया विधानसभा उपचुनाव 30 जुलाई को मतदान, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे
MP में Combined Land Use का नया नियम, अब घरों से भी शुरू कर सकेंगे कारोबार
उज्जैन में Apple का विरोध, ‘जय श्री राम’ और ‘सलाम वालेकुम’ प्रतिक्रिया के दावे पर मचा विवाद