भोपाल
राज्य शासन ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया के प्रभारी सहायक वन संरक्षक दिलीप कुमार मराठा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शासन ने मराठा को सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले शिकायतकर्ता को धमकी देने और उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है।
शासन द्वारा जारी आदेश अनुसार मराठा को निलंबन अवधि में मुख्यालय भोपाल वन भवन में संलग्न किया गया है। निलंबन अवधि में उनको जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

More Stories
MP BJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के एक साल पूरे, मुख्यमंत्री ने संगठनात्मक कार्यों की जमकर सराहना
MP Anganwadi Recruitment 2026: 2,548 कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
सहकारी सप्ताह के अंतर्गत राज्य स्तरीय सहकारी प्रदर्शनी का शुभारंभ