न्यूयॉर्क,
अमेरिका की जेसिका पेगुला ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के फाइनल में जगह बनाई जहां उनका सामना आर्यना सबालेंका से होगा।
न्यूयॉर्क की 30 वर्षीय छठी वरीयता प्राप्त पेगुला ने करोलिना मुचोवा को 1-6, 6-4, 6-2 से हराकर पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। महिला एकल के एक अन्य सेमीफाइनल में पिछले साल की उपविजेता सबालेंका ने अमेरिका की एम्मा नवारो को 6-3, 7-6 (2) से हराया।
पेगुला की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्हें संघर्ष करना पड़ा। मुचोवा ने पहला सेट आसानी से 28 मिनट में जीता। उन्होंने पहले नौ गेम में से आठ में जीत हासिल की और दूसरे सेट में वह 3-0 से आगे थी लेकिन इसके बाद उनकी लय गड़बड़ा गई। पेगुला तब तक लय हासिल कर चुकी थी और उन्होंने इसके बाद अपनी प्रतिद्वंद्वी को कोई मौका नहीं दिया।

More Stories
सीबीएसई वेस्ट जोन रोलर स्केटिंग प्रतियोगिताकैम्पियन के स्केटर्स ने जीते 6 पदक — 1 स्वर्ण, 2 रजत एवं 3 कांस्य पदक* *दो खिलाड़ी नेशनल के लिए चयनित
गॉल टेस्ट जीतकर भी WTC में 5वें नंबर पर भारत, फाइनल की राह में अब गलती की गुंजाइश नहीं
पाकिस्तानी बल्लेबाज के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 43 साल बाद पहली बार हुआ ऐसा; ओली रॉबिन्सन ने ढहाई टीम की पारी