जिले की ग्राम पंचायतों को स्वायत्त बनाने जल एवं सम्पत्ति कर की की जाएगी वसूली
करों का संग्रहण कर ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों को दी जाएगी गति
अनूपपुर
जिले में नगरीय निकायों की तर्ज पर ग्राम पंचायतों को भी स्वायत्त बनाने के दृष्टिगत जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा के निर्देशन में संपत्ति एवं जल कर वसूलने के लिए कलेक्टर लेवल बैठक आयोजित कर कर वसूली के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत सेक्टरवार सरपंच, सचिव व रोजगार सहायक के साथ बैठकों का आयोजन कर ग्रामीण क्षेत्रों में कर वसूली का कार्य प्रारंभ करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने बताया है कि हर ग्राम पंचायत को स्व कराधान प्रावधान के तहत संपत्ति, जल कर की वसूली का अधिकार है। उन्होंने बताया है कि ग्राम पंचायतों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और विकास कार्यों को गति देने के लिए ग्राम पंचायतों में स्व कराधान लागू की गई है, ताकि करों का संग्रहण करके ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों को मूर्तरूप दिया जा सके।

More Stories
मध्यप्रदेश की जेलों में मानसिक रूप से बीमार एवं तनावग्रस्त बंदियों के मानसिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
नई टीएचआर व्यवस्था से पोषण सेवाएं हुईं और अधिक प्रभावी
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मकान मालिक कहां रहेगा, यह तय करेगा किराएदार नहीं; इंदौर मामले में अहम टिप्पणी