भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को यानी आज कैबिनेट की बैठक बुलाई है। अपराह्न साढ़े तीन बजे मंत्रालय में होने वाली इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मोहन कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। इस बैठक के दौरान प्रदेश में निवेश को बढ़ाने देने के लिए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। वहीं कुछ सिंचाई परियोजनाओं को भी प्रशासकीय स्वीकृति दी जाएगी।
इसके अलावा इस बैठक में शासकीय कर्मचारियों के तबादलों पर से प्रतिबंध हटाने के लिए नीति पर भी विचार हो सकता है। गौरतलब है कि प्रदेश में तबादलों पर पिछले दो वर्ष से प्रतिबंध लगा हुआ है। अभी विभागों को प्रशासकीय दृष्टि से आवश्यक तबादले करने के लिए मुख्यमंत्री समन्वय से अनुमति लेनी होती है।
वहीं माना यह भी जा रहा है कि कैबिनेट बैठक के दौरान प्रदेश में दो नए जिले बनाने का प्रस्ताव आ सकता है। प्रशासनिक हलकों में ऐसी चर्चा है कि बीना और जुन्नारदेव के रूप में दो नए जिले जल्द ही अस्तित्व में आ सकते हैं। अगर ऐसे किसी प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिलती है तो प्रदेश में कुछ 57 जिले हो जाएंगे। वर्तमान में मप्र में 55 जिले हैं। इसके अलावा बैठक में नर्मदापुरम जिले के मोहासा औद्योगिक क्षेत्र और मुरैना जिले के सीतापुर को लेकर भी चर्चा होगी।

More Stories
LPG किल्लत की आशंका में IRCTC का अलर्ट: ट्रेनों में इंडक्शन और रेडी-टू-ईट फूड की वैकल्पिक व्यवस्था, WCR में 25 क्लस्टर किचन संचालित
टोल वसूली पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, 4-6 गुना वसूली पर टोल होंगे निरस्त
MP में बढ़ी गर्मी, हीट स्ट्रोक का खतरा: नर्मदापुरम में 2 दिन तीव्र लू, तापमान 40.1°C, बारिश का अलर्ट