मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दमोह में श्रद्धालुओं की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया
मृतकों के परिजन को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार देने के निर्देश
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दमोह जिले के पथरिया के ग्राम घुघस से जटाशंकर महादेव जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से हुई दुर्घटना में श्रद्धालुओं की असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सबकी संवेदनाएँ शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को शांति देने और शोकाकुल परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

More Stories
Ladli Behna 41वीं किस्त अक्टूबर में होगी जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं को मिलेंगे ₹1,500
डायल-112 से क्राइम सीन और वैज्ञानिक साक्ष्य तक—न्याय की पूरी प्रक्रिया का सजीव प्रदर्शन
MP Weather: गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय; कई राज्यों में बारिश के आसार