भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेरिस में पैरालम्पिक-2024 महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (SH1) स्पर्धा में अवनी लेखरा के स्वर्ण पदक और मोना अग्रवाल के कांस्य पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि अवनी लेखरा ने स्वर्ण पदक जीतने के साथ-साथ पैरालंपिक में रिकार्ड बनाया है, इसी स्पर्धा में मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक जीकर सम्पूर्ण भारतीयों को गोरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि खेल की नई प्रतिभाओं के सपनों को नई उड़ान प्रदान करेगी। देश को दोनों बेटियों पर गर्व है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पेरिस पैरालम्पिक-2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा (पुरूष) में भारतीय निशानेबाज मनीष नरवाल को सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय निशानेबाज मनीष नरवाल की यह उपलब्धि देश के युवाओं को परिश्रम से सफलता की प्रेरणा देगी।

More Stories
MP में प्रशासनिक सर्जरी का काउंटडाउन शुरू, नए चेहरों को दी जाएंगी बड़ी जिम्मेदारियां
1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं भोपाल के 6 प्राइवेट हॉस्पिटल, सीएमएचओ ने भेजा नोटिस, रिन्यू नहीं हुआ लाइसेंस
सेक्स रैकेट चलाने वाली दो बहनों के मामले में नए खुलासे, भोपाल सिंडिकेट की पूरी कहानी