भोपाल
खेल स्पर्धा वाल-वाल में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ट्राफी जीतने वाले खिलाड़ियों ने उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल से रीवा में राजनिवास सर्किट हाउस में भेंट की। उन्होंने शुक्ल को विजेता ट्राफी सौंपी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हड़बड़ो जिला सीधी के खिलाड़ियों ने नेपाल में आयोजित वाल-वाल अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ट्राफी जीती है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विजेता खिलाड़ियों समीक्षा सिंह, मीनाक्षी सिंह, मधु सिंह, अंश सिंह एवं ओम सिंह को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इन खिलाड़ियों ने सिंगल एवं डबल स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस दौरान अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, समाजसेवी विमलेश मिश्रा, टीम मैनेजर आशुतोष सिंह एवं कोच दिवाकर सिंह भी उपस्थित रहे।

More Stories
खंडवा में दिनदहाड़े डकैती: मजदूरों को बंधक बनाकर 12 बोर बंदूक और नकदी लेकर फरार
मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने की सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक
यह लव जिहाद है’ — महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी पर बवाल, डायरेक्टर बोले: मेरे साथ विश्वासघात हुआ