भोपाल
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा भोपाल के राज्य शिक्षा केन्द्र में अंग्रेजी भाषा शिक्षण के उन्नयन के लिये अंग्रेजी भाषा शिक्षण संस्थान (ईएलटीआई) संचालित हो रहा है। संस्थान के माध्यम से प्रदेश के अंग्रेजी भाषा के शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा रहा है। इस संस्थान की स्थापना वर्ष 1964 में की गई थी। यह संस्थान मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल में संचालित हो रहा है। अंग्रेजी भाषा अध्यापन क्षेत्र में लगातार उन्नयन एवं स्तरीकरण के लिये विदेशी भाषा विश्वविद्यालय हैदराबाद से निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन लिया जा रहा है।

More Stories
300 दिवस के प्रावधान के तहत बच्चों और माताओं को पूरक पोषण आहार उपलब्ध, अगस्त के प्रथम सप्ताह से नई टीएचआर व्यवस्था लागू
नवीन श्रम संहिताओं से नियोक्ता और कर्मचारियों के अधिकारों एवं संबंधों को मिलेगा बेहतर आधार : सचिव श्रम राजेन्द्रन
गुणवत्तापूर्ण शिक्षण की मिसाल बनीं शिक्षिका आकांक्षा राजोरिया