भोपाल
पिपलानी इलाके में एक युवक ने चरित्र शंका में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के तुरंत बाद उसने पिपलानी थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस के अनुसार 31 वर्षीय दिलीप मेहरा लेबर कालोनी में रहता है और फोटोग्राफी का काम करता है। उसकी करीब छह साल पहले छाया मेहरा से शादी हुई थी। दोनों की चार वर्ष की बच्ची भी है। ढाई महीने पहले छाया पति से विवाद के बाद बेटी के साथ घर से भाग गई थी। तब दिलीप को शंका थी कि वह किसी के साथ प्रेम-प्रसंग के चलते भागी थी।
कुछ दिन पहले ही वह वापस अपनी बेटी के साथ घर पहुंची थी। रविवार को दोनों का इसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद युवक ने गला घोंटकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेजा है।

More Stories
राज्य सरकार सड़क, एक्सप्रेस-वे, सिंचाई, बांध, बिजली और मेडिकल कॉलेज सहित अधोसंरचना विकास के बड़े प्रोजेक्टों पर तेज गति से कर रही है कार्य
विदिशा में 10 हजार डायबिटीज मरीज चिन्हित, कम नींद और देर रात तक जागना बना बड़ा कारण
प्रदेश के 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव