नई दिल्ली
सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का मंगलवार को निधन हो गया । दिल्ली एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली। सुलभ इंटरनेशनल के ऑफिस में ध्वाजारोहण के कार्यक्रम के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया। दो दिन पहले ही पहले ही उन्होंने पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। बिंदेश्वर पाठक ने 1970 में सुलभ इंटरनेशनल सर्विस ऑर्गनाइजेशन की स्थापना की थी।
सामाजिक कार्यकर्ता और 'सुलभ इंटरनेशनल' के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक ने हाथ से मैला ढोने वालों की दुर्दशा को कम करने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया था। देश में बड़े पैमाने पर शौचालय का निर्माण बिंदेश्वर पाठक की संस्था सुलभ इंटरनेशनल की ओर से कराया गया है।

More Stories
पूर्व डिप्टी CM उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, एक्ट्रेस तृषा पर टिप्पणी के मामले में कार्रवाई
इनकम टैक्स पर बड़ा अपडेट! लोकसभा में संशोधन बिल पेश करेंगी वित्त मंत्री, बैंकिंग से जुड़े अहम फैसलों की भी तैयारी
लिव-इन पार्टनर को पत्नी जैसे अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला; 498A सिर्फ शादी तक सीमित नहीं