दमोह
मिशनरी संचालक डा़ अजय लाल के नर्सिंग कालेज पर शुक्रवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) की भोपाल टीम ने छापा मारा। दमोह मसीही समाज की आधारशिला संस्थान द्वारा संचालित नर्सिंग ट्रेनिंग कालेज पर उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआइ के टीम ने प्रदेश के अनेक कॉलेजों की जांच प्रारंभ की है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार कार्रवाई को लेकर किसी को भी खबर नहीं लगी। देर रात स्थानीय पुलिस-प्रशासन को पता चला तो अधिकारी सक्रिय हुए। बताया गया कि नर्सिंग कालेज की जांच के लिए सीबीआइ भोपाल की टीम एक निरीक्षक के नेतृत्व में जांच कर रही है।
टीम में एक न्यायिक अधिकारी, राजस्व विभाग के कुछ कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है। जांच कब तक चलेगी और अब तक क्या मिला इस संबंध में कोई भी अधिकारी जानकारी नहीं से बचते रहे। दमोह के नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि सीबीआइ की टीम नर्सिंग कालेज से संबंधित जांच कर रही है।

More Stories
MP के 1.5 लाख शिक्षकों की नौकरी पर संकट? MPTET परीक्षा देना होगा जरूरी
इंदौर क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, साइबर ठगी के लिए सिम सप्लाई करने वाला नेटवर्क पकड़ा; 3 गिरफ्तार
MP में सचिव-सरपंच समेत 3 पर लोकायुक्त केस, बेटे की गाड़ी लगाकर सरकारी खजाने से कराया भुगतान