इस साल मलमास का समापन अमावस्या तिथि को होगा. अधिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मलमास खत्म होगा. इस साल मलमास का प्रारंभ 18 जुलाई मंगलवार से हुआ था. 19 साल बाद सावन माह में मलमास पड़ा है, जिसकी वजह से सावन 2 माह का हो गया है. अबकी बार सावन माह 59 दिनों का है. अधिक मास अमावस्या के बाद चंद्रोदय शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होगा. इस दिन चंद्र दर्शन और पूजा से कई प्रकार के फायदे होते हैं. जानते हैं कि इस साल मलमास कब खत्म होगा? अमावस्या के बाद चंद्रोदय कब होगा?
मलमास कब खत्म होगा 2023?
इस साल मलमास 16 अगस्त बुधवार को खत्म होगा. इस साल 15 अगस्त मंगलवार को दोपहर 12 बजकर 42 मिनट से अधिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि प्रारंभ होगी और यह 16 अगस्त बुधवार को दोपहर 03 बजकर 07 मिनट तक रहेगी. 16 अगस्त को अधिक मास अमावस्या होगी.
2023 के बाद मलमास कब है?
2023 के बाद मलमास 2026 में लगेगा. 3 साल बाद मलमास 17 मई 2026 दिन रविवार को शोभन योग और कृत्तिका नक्षत्र में ज्येष्ठ माह में लगेगा. उस दिन ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि होगी.
अधिक मास अमावस्या के बाद चंद्रोदय कब होगा?
16 अगस्त को अधिक मास अमावस्या है और उस दिन चंद्रमा का दर्शन दुर्लभ है. 16 अगस्त को दोपहर 03:07 बजे से सावन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि प्रारंभ होगी और यह 17 अगस्त गुरुवार को शाम 05:35 बजे तक रहेगी. उदयातिथि के आधार पर सावन शुक्ल प्रतिपदा तिथि 17 अगस्त को होगी. अधिक मास अमावस्या के बाद चंद्रोदय 17 अगस्त को प्रात: 6:24 बजे होगा. उस दिन चंद्रास्त शाम 07:48 बजे होगा.
धिक मास अमावस्या के बाद चंद्र दर्शन से फायदे
काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट बताते हैं कि अमावस्या के दिन व्रत रखकर अगले दिन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को चद्र दर्शन करने से जीवन में सुख और शांति आती है.
मन के विकार दूर हो जाते हैं. मन स्थिर रहता है.
इस दिन चंद्रमा की पूजा करने और अर्घ्य देने से कुंडली का चंद्र दोष दूर होता है.
चंद्रमा के बीज मंत्र ऊँ सों सोमाय नम: का 108 बार जाप करना चाहिए, इससे कमजोर चंद्रमा मजबूत होता है.

More Stories
17 फरवरी को वलयाकार सूर्य ग्रहण, जानें कौन सी राशि पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
मंगल दोष से हैं परेशान? आज ही अपनाएं ये आसान उपाय, मिलेगा तुरंत समाधान
Mahashivratri 2026 Rashifal: महाशिवरात्रि के बाद बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन राशियों को मिलेगा धनलाभ