भोपाल
राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने बताया कि अनियमितताएँ करने पर 2 सेवानिवृत्त तहसीलदारों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए पेंशन रोकने के आदेश दिये गये हैं। जिन सेवानिवृत्त तहसीलदारों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है। इनमें एस.एस. दोहरे ने तहसीलदार अंबाह जिला मुरैना में पदस्थापना के दौरान अपात्र व्यक्तियों को बिना व्यपवर्तन के भूमि आवंटन कर अनियमितता की थी। अनियमितता जांच में प्रमाणित होने पर दोहरे की 25 प्रतिशत पेंशन 5 वर्ष के लिये रोकने की कार्रवाई की गई। दूसरे प्रकरण में वीरेन्द्र कुमार सोनी सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख एवं तत्कालीन प्रभारी नायब तहसीलदार नईगढ़ी रीवा के विरूद्ध कार्रवाई की गई। सोनी ने पाला तुषार से रवी फसलों की क्षति के मुआवजा वितरण में अनियमितता की थी। अनियमितता विभागीय जांच में प्रमाणित पाये जाने पर सोनी विरूद्ध की गई कार्रवाई में 5 प्रतिशत पेंशन 2 वर्षों के लिये रोकने के आदेश दिये गये हैं।

More Stories
कूनो में चीतों की बढ़ती संख्या के बाद गांधीसागर बना दूसरा घर, अब नौरादेही के जंगल में तैयार 8 बाड़े, जल्द शिफ्ट होंगे चीते
एमपी में 27% ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में सुनवाई तेज, पक्ष-विपक्ष की याचिकाएं अलग करने के निर्देश
एमपी में राजनैतिक नियुक्तियों में ज्योतिरादित्य सिंधिया का बढ़ा दबदबा, 5 समर्थकों को दिलाए बड़े पद