रायपुर
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न सेक्शनों में गतिशीलता के उन्नयन और चल रहे विभिन्न सुरक्षा संबंधी रखरखाव कार्यों में सुधार एवं ट्रैक रखरखाव कार्य के लिए कुछ गाडियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। यह यह कार्य विभिन्न तिथियों में किया जाएगा।
रद्द होने वाली गाडियां
16 से 22 अगस्त तक रायपुर से चलने वाली 08746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
17 से 23 अगस्त तक गेवरा रोड से चलने वाली 08745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
16 से 22 अगस्त तक बिलासपुर एवं शहडोल चलने वाली 08740/08739 बिलासपुर -शहडोल-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
16 से 22 अगस्त तक रायपुर चलने वाली 08729 रायपुर-डोगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
17 से 23 अगस्त, तक डोगरगढ़ चलने वाली 08730 डोगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
16 से 22 अगस्त तक रायपुर एवं दुर्ग चलने वाली 08701/08702 रायपुर-दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
16 से 22 अगस्त तक गोंदिया एवं कटंगी चलने वाली 07805/07806 गोंदिया-कटंगी-गोंदिया डेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
16 से 22 अगस्त तक गोंदिया चलने वाली 07809 गोंदिया-कटंगी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
17 से 23 अगस्त तक कटंगी चलने वाली 07810 कटंगी-गोंदिया पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

More Stories
बिलासपुर में रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर बड़ा एक्शन, तारबाहर TI रविंद्र अनंत लाइन अटैच
हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी
ग्रीन स्टील एवं माइनिंग समिट में जिंदल स्टील की प्रभावी भागीदारी