ग्राम देरी मे किसी अज्ञात वाहन द्वारा गाय को टक्कर मार दी। गाय हुई गंभीर रूप से घायल। वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। लेकिन सड़क के किनारे पड़ी गाय रात से सुबह तक दर्द से तड़पती रही। इस दौरान राहगीरों ने दर्द से तड़पती गाय पर कोई ध्यान नहीं दिया। जब इस बात की जानकारी सुबह 10:00 के आसपास मुहल्ले वालो को लगी तो देखा घायल अवस्था में पड़ी गाय दर्द से कराहती इसके बाद उन्होंने गाय को थोड़ा पानी पिलाया और देखा गाय की एक पैर में गंभीर चोट है। तो उन्होंने तुरंत पशुओं के डॉक्टर को सूचना दी। डॉक्टर विनोद यादव ने मौके पर पहुंच कर उपचार करना शुरू किया। और डॉक्टर ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में उनके बस में जो भी होगा वे जरूर पूरा इलाज करेंगे। इस मौके पर उपस्थित रहे।
डॉक्टर विनोद नायक, बृजेंद्र यादव ( नन्ना ), विकास यादव, रोहित यादव, जितेंद्र राय, जितेंद्र यादव, आजाद खान सहित विहारी रजक उपस्थित रहे।

More Stories
ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट, CBI ने कोर्ट में दाखिल की 636 पेज की चार्जशीट; गिरीबाला-समर्थ पर गंभीर आरोप
ग्वालियर के अचलेश्वर महादेव मंदिर का प्रशासन ने लिया नियंत्रण, दानपेटियां सील; अधिकारी करेंगे निगरानी
Ladli Behna Yojana: 19 अगस्त को लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे ₹1,750, रक्षाबंधन पर CM मोहन यादव का बड़ा तोहफा