सिंगरौली
सिंगरौली जिले के एनसीएल में रविवार की सुबह सीबीआई की का छापा पड़ने से एनसीएल सिंगरौली में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के लिए बतादे कि जबलपुर से आई सीबीआई की टीम द्वारा एनसीएल के दो अधिकारियों समेत जयंत के एक ठेकेदार के यहां छापेमार कार्यवाही की है।
सुबह से ही लगी टीम द्वारा एनसीएल सीएमडी बी साईराम के पीए सूबेदार ओझा के आवास एवं ऑफिस समेत सुरक्षा विभाग में पदस्थ अधिकारी बीके सिंह के यहां कार्यवाही की जा रही है। साथ ही जयंत स्थित सप्लायर रवि सिंह के यहां भी सीबीआई की छापे की खबर है।
विश्वसनीय सूत्रों की माने तो एनसीएल सीएमडी के यहां से कुछ जानकारियां भेजे जाने की बात पर संज्ञान लेते हुए सीबीआई की टीम सिंगरौली आ पहुंची है। इन तीनों जगह पर सीबीआई की टीम के अधिकारी छानबीन में जुटे हैं।

More Stories
ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट, CBI ने कोर्ट में दाखिल की 636 पेज की चार्जशीट; गिरीबाला-समर्थ पर गंभीर आरोप
ग्वालियर के अचलेश्वर महादेव मंदिर का प्रशासन ने लिया नियंत्रण, दानपेटियां सील; अधिकारी करेंगे निगरानी
Ladli Behna Yojana: 19 अगस्त को लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे ₹1,750, रक्षाबंधन पर CM मोहन यादव का बड़ा तोहफा