इंदौर
रक्षाबंधन में बढ़े मांग से सफेद व पीला मावा मंंडी में 350 से 400 रुपए किलो तक बिका है। फुटकर में मावे का दाम आर भी ज्यादा बढ़ने का अनुमान है। त्योहार में मिठाइयों की मांग बढ़ने के कारण बाजार में मावे की भी मांग अत्याधिक हो जाती है, जिससे मावे के दाम भी बढ़ते हैं।
सब्जी मंडी
इंदौर की देवी अहिल्याबाई होलकर (चोइथराम) थोक मंडी में शनिवार को प्याज की आवक घटकर 40 हजार बोरी रही। रक्षाबंधन की मांग निकलने से प्याज और आलू के दाम मजबूत हुए। ऊपर में प्याज सुपर 3300 रुपये तक बिका। गोल्टा प्याज भी ऊपर में 2900 रुपये तब बिका। आलू ऊपर में 2500 रुपये तक बिका। आलू की आवक आठ हजार बोरी है। लहसुन के भाव 17000 से 22500 रुपये के बीच रहे।

More Stories
सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण बने आनंदोत्सव, हर बच्चे की हो सहभागिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक: विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी प्रदेश की समृद्धशाली विरासत
किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से लेकर मैदानी स्तर तक किये जाये कार्यक्रम आयोजित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव