मुंबई
टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर ने घरेलू बाजार में स्थानीय रूप से विनिर्मित रेंज रोवर स्पोर्ट की आपूर्ति शुरू करने की घोषणा की।
कंपनी ने कहा कि इसके साथ ही, अब रेंज रोवर का पूरा खंड भारत में निर्मित हो गया है।
जगुआर लैंड रोवर ने इस वर्ष मई में घोषणा की थी कि वह भारत में टाटा मोटर्स के पुणे संयंत्र में रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट का विनिर्माण करेगी।
कंपनी के अनुसार, पेट्रोल तथा डीजल दोनों इंजन में उपलब्ध नई रेंज रोवर स्पोर्ट की कीमत 1.40 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है।
जेएलआर इंडिया के प्रबंध निदेशक राजन अंबा ने कहा, ‘‘यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है क्योंकि हम स्थानीय रूप से निर्मित रेंज रोवर स्पोर्ट की आपूर्ति शुरू कर रहे हैं। इसके साथ ही, रेंज रोवर का पूरा खंड अब भारत में बना है। स्थानीय स्तर पर अब छह वाहनों का विनिर्माण किया जा रहा है।’’

More Stories
चांदी हुई 2 लाख रुपये सस्ती, सोने की चमक भी हुई फीकी
क्रूड ऑयल के दाम 111 डॉलर के पार, पेट्रोल की कीमत 393 रुपये तक पहुंची, कई देशों में हाहाकार
शेयर बाजार हरे निशान पर बंद, सेंसेक्स में 609 अंक की तेजी, निफ्टी 24,177 पर हुआ क्लोज