छतरपुर
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज छतरपुर जिले के महाराजपुर पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व मंत्री रामदयाल अहिरवार के अंतिम दर्शन किया और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रदेश के विकास में उनके योगदान का स्मरण किया।
चौहान सुबह महाराजपुर पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व मंत्री तथा छतरपुर जिले के महाराजपुर और चंदला क्षेत्र से पूर्व विधायक स्वर्गीय रामदयाल अहिरवार के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं प्रदेश के विकास में उनके योगदान का स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर ढांढस बंधाया और अपनी शोक संवेदनाएं भी व्यक्त कीं। चौहान के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी मौजूद रहे। शर्मा ने भी दिवंगत नेता को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा में कहा कि स्वर्गीय रामदयाल अहिरवार लोकप्रिय नेता और समर्पित जनसेवक थे। वह भारतीय जनता पार्टी के ऐसे कार्यकर्ता थे, जिन्होंने बचपन से पार्टी के काम को विस्तार देने के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया था। वह संघ के स्वयंसेवक व समाजसेवी थे। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने अनेक उल्लेखनीय कार्य किये। वह 6 बार विधायक रहे, उनके बारे में कहा जाता था कि वह परमानेंट विधायक हैं।
चौहान ने कहा कि वे उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि वह दिवंगत आत्मा को शांति दें और उनके परिवार को गहन दु:ख सहन करने की क्षमता प्रदान करें। पूर्व मंत्री अहिरवार का कल जिले के महाराजपुर स्थित उनके पैतृक निवास में निधन हो गया।

More Stories
विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने को सरकार है संकल्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के अंतर्गत 10 मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की गई स्कूटी
प्रमुख सचिव जेल विभाग मुकेश चन्द गुप्ता ने किया सर्किल जेल रतलाम का आकस्मिक निरीक्षण