नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 भाषाओं में 10 लाख से अधिक बार खेले गये दुनिया के सबसे बड़े क्विज़ में से एक ‘जिज्ञासा’ के विजेताओं को बधाई दी है।
मोदी ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के ट्वीट को साझा करते हुए अपने ट्वीट में कहा, ‘जिज्ञासा’ के सभी विजेताओं को बधाई। यह एक व्यापक प्रयास था जिसका उद्देश्य युवाओं के बीच हमारे इतिहास और संस्कृति के बारे में ज्ञान बढ़ाना है। इस क्विज़ के लिए ऐसी अभूतपूर्व प्रतिक्रिया देखकर खुशी हुई।”
‘जिज्ञासा’ भारत की प्राचीन सभ्यता के मूल्यों, सांस्कृतिक विकास, समृद्ध अतीत और लोकाचार के गौरवशाली समागम के बारे में 17 भाषाओं में 10 लाख से अधिक बार खेली गयी दुनिया की सबसे बड़ी क्विज़ में से एक है।

More Stories
विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने को सरकार है संकल्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के अंतर्गत 10 मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की गई स्कूटी
प्रमुख सचिव जेल विभाग मुकेश चन्द गुप्ता ने किया सर्किल जेल रतलाम का आकस्मिक निरीक्षण