नई दिल्ली
वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को आज लोकसभा में पेश किया गया। इस दौरान विपक्षी सांसदों ने जोरदार हंगामा किया। इस बिल पर समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने कहा, "सरकार की मंशा पहले से यही रही है। भाजपा को इसका नाम बदलना चाहिए और इसे 'भारतीय जमीन हथियाओ और अपने अपने लोगों को बांट दो' कहना चाहिए। आप कौन होते हैं लोगों द्वारा दान में दी गई जमीन छीनने वाले?"
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, "हम हिंदू हैं लेकिन साथ ही हम दूसरे धर्मों की आस्था का भी सम्मान करते हैं। यह बिल महाराष्ट्र, हरियाणा चुनावों के लिए खास है। आप यह नहीं समझते कि पिछली बार भारत की जनता ने आपको साफ तौर पर सबक सिखाया था। यह संघीय व्यवस्था पर हमला है।"

More Stories
EXIT Poll: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का किला ढहने की संभावना, BJP की ओर बढ़ रहा पूर्ण बहुमत
TMC नेता कौन, जिसने नाबालिग से डलवाए वोट? अंगुली पर स्याही के निशान पर मचा बवाल
पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में 90% बंपर वोटिंग, हुगली में सबसे ज्यादा मतदान