बड़वानी
ठीकरी के समीप एबी रोड क्रमांक 3 पर बायपास से कुछ ही दूरी पर अज्ञात वाहन ने छोटा हाथी वाहन क्रमांक एमपी 39 जी 3959 को पीछे से टक्कर मार दी।कुछ लोगों के अनुसार टक्कर ट्रक ने मारी।
हादसे में सुनील गोविंद निवासी उपला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल छह लोगों को 108 की सहायता से ठीकरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बड़वानी रेफर किया गया। यहां उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हो गई।
घटना गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि की है। मृतक सुनील का ठीकरी में पोस्टमार्टम कर शव स्वजनों को सौंपा है। ठीकरी पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। वाहन में कुल 9 लोग सवार थे। दो लोगों को मामूली चोट आई। बताया जाता है कि वाहन खराब होने की वजह से ये लोग वाहन में धक्का लगा रहे थे।
कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद मौके पर ही मृत लोगों के शरीर के अवशेष सड़क पर यहां-वहां बिखर गए थे। घटना देर रात हुई। इस वजह से बचाव कार्य में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
ये हैं मृतक
01.सुनिल पिता गोविंद 35 वर्ष निवासी उपला पलसूद
02.विजय पिता शंकर 32 वर्ष निवासी दानोद
03.राजेश पिता बाबूलाल 25 वर्ष रामपुरा पानसेमल
ये हुए घायल
01.आनंद पिता सूरज सिंह उम्र 42 साल निवासी जलगुन
02.जगदीश पिता मुन्ना उम्र 22 साल निवासी रामपुरा पानसेमल
03.कृष्णा पिता जयराम उम्र 20 साल रामपुरा पानसेमल
04.सुरेश पिता मुन्ना उम्र 32 साल निवासी रामपुरा पानसेमल
05.गबरू पिता हरिराम उम्र 50 साल निवासी दानोद पानसेमल
06.पंकज पिता सुरेश उम्र 25 साल निवासी रामपुरा पानसेमल

More Stories
जबलपुर के बरगी बांध में मछली उत्पादन से होगी लाखों की कमाई, सरकार दे रही केज फार्मिंग पर सब्सिडी
सिंहस्थ 2028 में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के भोजन की तैयारी, रोज चाहिए 13 हजार टन सब्जी
MP में अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों पर चलेगा विशेष अभियान, पदोन्नति से खाली पदों पर मिलेगी नौकरी