इंदौर
शहर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भवंरकुआ क्षेत्र में जल्द सुविधायुक्त लाईब्रेरी स्थापित की जायेगी। इसके लिए स्थान चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लाईब्रेरी संचालन के संबंध में विस्तृत कार्ययोजना बनाई जा रही है। रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से संचालित होने वाली इस लाइब्रेरी मे विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के उपयोगी किताबें, नोट्स व पठन सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। सोमवार को कलेक्टर आशीष सिंह ने टीएल बैठक में इसके निर्देश दिए। अभ्यर्थियों का चयन कैसे किया जाएगा, उसके लिए भी कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
कलेक्टर ने वर्षा को देखते हुए शहर में मौजूद जीर्ण-शीर्ण भवनों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। ऐसे भवनों पर सूचना बोर्ड भी अनिवार्य रूप से लगवाए जाएंगे। इसके अलावा पुल-पुलियाओं तथा रपटों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे जनसमस्या संबंधित आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें।

More Stories
ललिताराम जन विकास कल्याण समिति ने 300 मेधावी छात्रों का किया भव्य सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा आयोजन
प्रदेश में अब तक 80 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ उपार्जन के लिए स्लॉट बुक, लगातार बढ़ रहा है आंकड़ा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा, भोपाल में 3074, इंदौर में 3179 और ग्वालियर में 3296 में मिलेगा